विधायक हरमीत पठाणमाजरा ने नव नियुक्त प्रधान व पार्षदों संग की मीटिंग

कहा, राज्य के 46 शहरों में आप की बड़ी जीत ने स्पष्ट किया कि लोग सरकार के साथ खड़े

by TheUnmuteHindi
विधायक हरमीत पठाणमाजरा ने नव नियुक्त प्रधान व पार्षदों संग की मीटिंग

विधायक हरमीत पठाणमाजरा ने नव नियुक्त प्रधान व पार्षदों संग की मीटिंग
कहा, राज्य के 46 शहरों में आप की बड़ी जीत ने स्पष्ट किया कि लोग सरकार के साथ खड़े
पटियाला, 13 जनवरी : आम आदमी पार्टी के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा ने कहा कि पंजाब के बड़े और छोटे 46 शहरों में नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव में आम आदमी पार्टी की हुई बड़ी जीतों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोग सरकार के साथ खड़े हैं। पठाणमाजरा आज यहां नगर कौंसिल सनौर के बनाऐ गए प्रधान प्रदीप जोसन और पार्षदों की टीम के साथ मीटिंग के बाद बातचीत कर रहे थे।
पठाणमाजरा ने कहा कि राज्य के 55 प्रतिशत वार्डों पर आम आदमी पार्टी को जिता कर नया रिकार्ड बनाया है। उन्हों ने कहा कि नगर कौंसिल सनौर और नगर कौंसिल देवीगढ़ की चुनी गई नयी टीम अगले दो सालों में सनौर और देवीगढ़ की दशा बदलेगी और चुनाव दौरान पार्टी की तरफ से जो पांच गारंटियांं दीं गई थीं, उन को पूरा करने के लिए आज से ही काम शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोगों को पारदर्शी और साफ सुथरा प्रशासन देने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है।
इस मौके उन्होंने कहा कि गत दिवस पंजाब के आठ शहरों की नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के प्रधान के पदो के चुनाव हुए और सभी शहरों में आम आदमी पार्टी के एम. सी. पदों पर काबिज हुए हैं और इन सभी शहरों की दशा भी आते दो सालों में बदल जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य निवासियों ने पंजाब सरकार के विकास कामों पर मोहर लगाई है। इस मौके प्रदीप जोसन ने हलका विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा का धन्यवाद करते कहा कि जो जिम्मेदारी उन को सौंपी गई है, वह उसको पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे और सनौर निवासियों को साथ ले कर शहर की सभी मुश्किलों को हल करेंगे। इस मौके तरसेम सिंह पार्षद, मनिन्दर सिंह फ्रांसवाला, अमन सिंह ढोट उप प्रधान, शाम सिंह शहरी प्रधान, रजीत कुमार प्रधान अनाज मंडी सनौर, बब्बू एमसी और अन्य भी नेता उपस्थित थे।

You may also like