12
चम्बा, 13 दिसंबर 2025: जिले में नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच तेज कर दी गई है।
पीड़िता के पिता ने महिला थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि इस्माइल और उसके दो साथियों ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई।
एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी। पुलिस सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।
ये भी देखे: मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को 5 साल की सजा