नूरपुरबेदी, 30 नवंबर 2025: कीरतपुर साहिब से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही एक मिनी बस देर शाम नूरपुरबेदी बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और बुरी तरह पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहित शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। ज्यादातर घायल नूरपुरबेदी ब्लॉक के विभिन्न गांवों के बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा। पुलिस ने दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है। बस को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
ये भी देखे: पठानकोट के तारागढ़ में सवारियों से भरी बस पलटी, 5 लोग घायल