चंडीगढ़, 24 फरवरी 2026: ईरान के इस्फहान प्रांत में ईरानी सेना का एक हेलीकॉप्टर डोरचे शहर के फल-सब्जी मार्केट में क्रैश हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पायलट और को-पायलट के अलावा दो बाजार विक्रेता शामिल हैं।
ईरानी स्टेट टीवी और मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग फ्लाइट पर था। क्रैश डोरचे इलाके में हुआ जो तेहरान से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण में है। हादसे के बाद मार्केट में आग लग गई जिसे फायर सर्विस ने बुझा दिया। फुटेज में मलबा और धुआं उठता दिख रहा है।
इस्फहान में ईरान का बड़ा एयर बेस और न्यूक्लियर साइट है जहां जून 2025 में ईरान-इजराइल संघर्ष के दौरान अमेरिकी हमले हुए थे।
यह घटना ऐसे समय हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सीमित हमले की धमकी दी है। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है और ईरानी मिलिट्री हाई अलर्ट पर बनी हुई है। हाल के दिनों में ईरान में एक फाइटर जेट भी क्रैश हुआ था।
ये भी देखे: ईरान में अशांति के बीच सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का देश के नाम संबोधन, अमेरिका को चेतावनी