मेवात एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेवाड़ी बीडीपीओ को 35 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

by Manu
गैंबलिंग

रेवाड़ी, 26 दिसंबर 2025: मेवात एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेवाड़ी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सौरव उपाध्याय को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेवाड़ी ब्लॉक समिति के अध्यक्ष के पति रविंद्र खोला की शिकायत पर हुई।

शिकायतकर्ता रविंद्र खोला ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि रेवाड़ी ब्लॉक क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपये के विकास कार्यों के बिल पास कराने के बदले बीडीपीओ सौरव उपाध्याय 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। लगातार दबाव के बाद सौदे के तहत 35 हजार रुपये तय हुए।

शिकायत की पुष्टि होने पर मेवात एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाकिर हुसैन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पूरी योजना के तहत जाल बिछाया गया। जैसे ही बीडीपीओ ने अपने कार्यालय में रिश्वत की राशि ली, टीम मौके पर पहुंची और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

ये भी देखे: हिसार में कृषि अधिकारी को रिश्वतखोरी में 5 साल की सजा

You may also like