मेसी के जल्दी जाने से साल्ट लेक स्टेडियम में हंगामा, गुस्से में फैंस ने फेंकी पानी की बोतलें और कुर्सियां

by Manu
साल्ट लेक स्टेडियम

कोलकाता, 13 दिसंबर 2025: Lionel Messi GOAT India Tour: फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी तीन दिन के GOAT इंडिया टूर 2025 के लिए भारत पहुंचे है। 13 दिसंबर तड़के करीब 3 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर उतरते ही हजारों फैंस ने स्वागत किया।

लियोनल मेसी फिर साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम पहले से फैंस से खचाखच भरा था। मेसी ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। लेकिन कार्यक्रम ज्यादा देर नहीं चला। मेसी करीब 10-20 मिनट में ही स्टेडियम से निकल गए। इससे फैंस भड़क उठे। कई लोग मैदान में घुस आए। उन्होंने कुर्सियां उखाड़कर फेंकी। पानी की बोतलें और अन्य सामान भी मैदान के तरफ लोगो ने फेका। फैंस का गुस्सा इसलिए था क्योंकि महंगे टिकट खरीदकर आए थे लेकिन मेसी की ठीक से झलक भी नहीं मिली।उन्होंने खराब मैनेजमेंट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पुलिस ने स्थिति संभाली। मेसी सुरक्षित निकल गए। अब वे हैदराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। टूर में मुंबई और दिल्ली भी शामिल हैं।

ये भी देखे: भारत को मिली CWG 2030 की मेजबानी, अहमदाबाद बनेगा वैश्विक खेलों का केंद्र

You may also like