हरियाणा के स्कूलों में 1 अप्रैल को होगी ‘मैगा PTM’, सरकार ने उत्सव के रूप में मनाने के दिए निर्देश

by Manu
PTM

चंडीगढ़, 25 मार्च 2026: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल को ‘मैगा PTM’ आयोजित करने का फैसला लिया है।

सरकार ने इसे एक उत्सव की तरह मनाने के निर्देश दिए हैं। इस मैगा पैरेंट-टीचर मीटिंग में कक्षा पहली से पांचवीं तक पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को विशेष रूप से बुलाया जाएगा।

मैगा PTM में सिर्फ मार्कशीट दिखाने तक सीमा नहीं रहेगी। इसके बजाय अभिभावकों को बच्चे के होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (HPC) के माध्यम से बच्चे के समग्र विकास की पूरी तस्वीर दिखाई जाएगी।

इस कार्ड में बच्चे की पढ़ाई के साथ-साथ उसकी सीखने की क्षमता, व्यवहार, कक्षा में भागीदारी और विभिन्न कौशलों का भी मूल्यांकन शामिल होगा।

ये भी देखे: हरियाणा कैबिनेट ने हरियाणा सुपीरियर न्यायिक सेवा नियम में संशोधन को दी मंजूरी

You may also like