डिप्टी कमिश्नर पटियाला द्वारा गौशाला के प्रबंधों में सुधार लाने के लिए की मीटिंग
-गौशालाओं की संभाल के लिए गाय सैस एकत्रित करके कमेटियों को समय सिर सौंपना यकीनी बनाया जाए : चेयरमैन पंजाब गो सेवा कमीशन
पटियाला : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने आज जिला प्रशास्निक काम्प्लैक्स में पंजाब गाय सेवा कमीशन के चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला के साथ एक बैठक की। बैठक में गौशाला के प्रबंध में सुधार लाने के लिए चर्चा की गई। अशोक कुमार सिंगला ने समूह अधिकारियों को गौशालाओं में सोलर प्लांट लगाने के लिए कहा।
पंजाब गाय सेवा कमीशन के चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला ने बताया कि उन्होंने आज गाजीपुर गौशाला का निरीक्षण किया। उनके साथ एस. डी. एम नाभा, डिप्टी डायरैक्टर पशु पालन विभाग, कार्यकारी इंजीनियर समाना और जिला मैनेजर पेडा भी थे। निरीक्षण दौरान उन्होंने गौशाला में गऊओं की मौत के कारणों, संभाल और इस की रोकथाम बारे बताया। उन्होंने गाजीपुरा गौशाला के प्रबंधों की प्रशंसा भी की। उन्होंने बताया कि गाय सेवा कमीशन की तरफ से गौशालाओं के रख रखाव, साफ पानी, हरा चारा, दवाईयां आदि के प्रबंध करने समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
पंजाब गाय सेवा कमीशन के चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला ने कहा कि सर्दियों के दौरान धुंध पडऩे के कारण सडक़ों पर घूमते बेसहारा गऊओं की संभाल के लिए वह लगातार प्रशाशन के साथ तालमेल कर रहे हैं और प्रशाशन की तरफ से भी हर संभव यत्न किया जा रहा है। उन्होंने समूह बी. डी. पी. ओज को हिदायत की कि गाय सैस इक_ा करके गौशालाओं की संभाल के लिए तुरंत कमेटियों को सौंपा जाए और एकत्रित किया गाय सैस कमेटियों को तबदील करने के लिए गौशालाओं को बिना किसी देरी से भेजा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गाय सैस वसूलने में और तेजी लाई जाये जिससे राज्य में गोधन्न की संभाल सही ढंग के साथ की जा सके। पटियाला के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवरीत कौर सेखों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ईशा सिंगल, नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर दीप जोत कौर, एस.डी.एम समाना तरसेम चंद, कार्यकारी इंजीनियर अशीष चुघ, पंजाब राज्य गाय सेवा कमीशन के प्रतिनिधि, जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्य साधक अफसर और अन्य अधिकारी शामिल थे।
फोटो नंबर : 8पीएटीएमजे 8
डीसी डॉ.प्रीति यादव अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। (दीपक)
डिप्टी कमिश्नर पटियाला द्वारा गौशाला के प्रबंधों में सुधार लाने के लिए की मीटिंग
गौशालाओं की संभाल के लिए गाय सैस एकत्रित करके कमेटियों को समय सिर सौंपना यकीनी बनाया जाए : चेयरमैन पंजाब गो सेवा कमीशन
74