Meerut News: मेरठ में खाली कराई गई सरकारी जमीन, चला बुलडोजर

by Manu
Meerut News

मेरठ, 05 जून 2025: Meerut News: एक ट्रस्ट के नाम पर दर्ज कॉलोनी पिछले छह महीनों से लगातार विवादों में फंसी हुई है। इस दौरान कई बार सरकारी जमीन पर कब्जा करने और ट्रस्ट की जमीन पर कॉलोनी विकसित करने के आरोप लगे हैं। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) की चेतावनी के बाद बुधवार को बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को खाली करा लिया गया।

मोनार्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े विवादों में घिरे बिजेंद्र हुड्डा के नाम पर दर्ज ट्रस्ट की जमीन पर कॉलोनी काटने के आरोप पिछले छह महीनों से लग रहे हैं। हाल ही में एक सभासद ने कॉलोनी में सरकारी जमीन होने का दावा करते हुए इसकी शिकायत एसडीएम सरधना और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।

मंगलवार को ईओ मिठेपुर मार्ग पर बनी इस कॉलोनी में पहुंचे और लेखपाल से जांच कराई। जांच में पता चला कि कॉलोनाइजर ने नगर पंचायत की नाली को प्लॉट्स में मिला दिया और उसे बेचने की तैयारी कर रहा था। नाली कॉलोनी के बीच में होने के कारण ईओ ने सख्त निर्देश दिए और दो दिन के भीतर सरकारी जमीन खाली करने को कहा। बुधवार को ईओ और तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में सरकारी जमीन को खाली कराया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा हुआ तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

ये भी देखे: UP NEWS: यूपी के मेरठ के एक घर में हुए पांच धमाके, इलाके में फैला खौफ

You may also like