पटियाला, 20 मार्च : पशु पालन विभाग, पटियाला ने गुरबकश निष्काम सेवा सोसायटी की गऊशाला (पटियाला) में गाय भलाई कैंप लगाया। यह जानकारी देते सहायक डायरैक्टर डा. सोनिन्दर कौर ने कहा कि बेज़ुबानों की सेवा ही उत्तम सेवा है, जिस के लिए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडिय़ां के दिशा निर्देशों अनुसार, प्रमुख सचिव राहुल भंडारी की अगुवाई में और डायरैक्टर पशु पालन विभाग डा. गुरशरनजीत बेदी की अगुवाई में यह कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिप्टी डायरैक्टर पटियाला डा. गुरदर्शन सिंह की मौजुदगी में इस कैंप दौरान पंजाब गाय सेवा कमीशन की तरफ से प्राप्त दवाएं गऊशाला को मुफ्त दीं गई। इस कैंप में ड्यूटी निभाते हुए वी.ओ. डकाला डा. जसविन्दर सिंह, वी.ओ. सुल्तानपुर डा. नवप्रीत कौर और वी. ओ. नन्दपुर मामले से डा. प्रदीप कौर भंगू ने बीमार पशुओं का इलाज किया और गऊशाला में मौजूद जखमी गो वंश के साथ-साथ कुत्ते, बंदर, बिल्लियों का भी चैक अप किया। वेटनरी इंस्पेक्टर शमिन्दर सिंह, वी.आई अमनदीप सिंह, वी.पी. कुलविन्दर सिंह और दर्जा चार कर्मचारी इन्द्रपाल सिंह, गुरमुख सिंह, गुरमीत सिंह और गुरविन्दर सिंह ने कैंप को कामयाब करने के लिए ड्यूटी बखूबी निभाई।
पशु पालन विभाग की तरफ से गऊशाला में मैडीकल कैंप
47