दिल्ली, 07 फ़रवरी 2026: दिल्ली के मयूर विहार इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ कर दिया है। शनिवार को स्टेशन पर नए बोर्ड लगाने का काम शुरू हो गया।
DMRC ने नाम बदलने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। नए नाम से न सिर्फ यात्रियों को स्टेशन की पहचान में आसानी होगी बल्कि इलाके की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी और मजबूत होगी।
स्थानीय विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने बताया कि मयूर विहार पॉकेट-1 और मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशनों के नामों में समानता के कारण यात्रियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। लोग अक्सर गलत स्टेशन पर उतर जाते थे। इसके अलावा मयूर विहार पॉकेट-1 में स्थित श्री राम मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। इसी कारण स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की मांग लगातार उठती रही।
यह मांग श्री सनातन धर्म सभा मयूर विहार मैनेजमेंट कमेटी श्री राम मंदिर पॉकेट-1 और स्थानीय नागरिकों द्वारा अलग-अलग स्तरों पर रखी गई थी। विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने इस प्रस्ताव को DMRC और मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उनकी पहल पर DMRC ने नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी हुई है।
ये भी देखे: दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत