मेयर कुंदन गोगिया की पटियाला निवासियों को बड़ी सौगात

अब घर बैठे ही भर सकोगे पानी, सीवरेज के बिल

by TheUnmuteHindi
मेयर कुंदन गोगिया की पटियाला निवासियों को बड़ी सौगात

मेयर कुंदन गोगिया की पटियाला निवासियों को बड़ी सौगात
– अब घर बैठे ही भर सकोगे पानी, सीवरेज के बिल
– 6 ब्रांचों में किया गया है अदायगी करने का इंतजाम
पटियाला, 6 फरवरी : नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने पटियाला निवासियों को बड़ी सौगात दी है। गोगिया ने कमिश्नर रजत ओबराए के साथ मीटिंग दौरान नगर निगम पटियाला के अधिकारियों को आते ही आदेश दिया था की लोगों को पानी सीवरेज बिल भरने के लिए लम्बी लाइनों में लगने से छुटकारा दिलाया जाए। इस आदेश को आज बूर पड़ गया है अब पटियाला के निवासी घर बैठे पानी और सीवरेज के बिल अदा कर सकेंगे।
मेयर कुंदन गोगिया ने बताया कि नगर निगम, पटियाला की तरफ से पंजाब नेशनल बैंक की छह ब्रांचों नगर निगम पटियाला ब्रांच, भुपिन्दरा रोड़ ब्रांच, त्रिपड़ी ब्रांच, फोकल पुआइंट ब्रांच, ए- टैंक ब्रांच और गुरबख्श कालोनी ब्रांच के अलावा पानी/ सीवरेज के बिलों की आन- लाईन अदायगी करने का उपबंध भी कर दिया गया है, जिसका लिंक द्वष्श्चड्डह्लद्बड्डद्यड्ड.द्बठ्ठ/2ह्य/ है। पानी/ सीवरेज के हर बिल की अदायगी इस लिंक पर की जा सकती है।
जुआइंट कमिश्नर नगर निगम दीपजोत कौर, सेक्रेटरी नगर निगम अनीश बांसल और सुपरडैंट गुरप्रीत सिंह चावला ने बताया कि पटियाला शहर के कमर्शियल संस्थान, जिनकी तरफ काफी समय से पानी/ सीवरेज कुनैकशन के बकायाजात हैं, इन कमर्शियल संस्थानों को निगम एक्ट धारा- 189 अधीन 92,44,312/ – रुपए के कुल 435 नोटिस जारी करके भेजे गए हैं। इन कमर्शियल उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आप को प्राप्त हुए नोटिस अनुसार अदायगी तुरंत नगर निगम, पटियाला की पानी/ सीवरेज शाखा में की जाए।
बकाया न भरने पर कार्यवाई अमल में लाई जाएगी : अधिकारी
अधिकारियों ने बताया कि नोटिस प्राप्त होने पर भी सम्बन्धित प्रापर्टी मालिक की तरफ से बकायाजात न भरने और पानी/ सीवरेज कुनैकशनों को काटने के लिए कार्यवाई अमल में लाई जाएगी और जिन उपभोक्ताओं को बार- बार पानी/ सीवरेज के बिल भेजने उपरांत भी उनका बकाया पैंडिंग है और इसकी अदायगी किसी उपभोक्ता की तरफ से नहीं की जा रही, उन पानी/ सीवरेज कुनैकशनों को भी काटने के लिए कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मेयर कुंदन गोगिया ने सीवरेज और वाटर स्पलाई विभाग के अधिकारियों और सुपरडैंट समेत अन्य अमलों की भी प्रशंसा की।

You may also like