लखनऊ, 18 फ़रवरी 2026: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (2027) को लेकर कहा कि BSP किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।
मायावती ने कहा- “BSP के लोगों को यह अच्छी तरह से मालूम है कि कांग्रेस, सपा और BJP आदि इन पार्टियों की सोच संकीर्ण और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विरोधी है। इनका अंबेडकरवादी BSP से गठबंधन करने की नीति केवल इनके वोटों का राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ है। इनसे गठबंधन करने से BSP को केवल नुकसान ही नुकसान होता है, फायदा नहीं। इसीलिए BSP के लोग अपने 2027 के मिशन में अकेले ही पूरे जी-जान से लगे हुए हैं।”
मायावती ने कहा कि पार्टी ब्राह्मण-मुस्लिम समेत सभी वोट बैंकों को साधने के लिए लगातार बैठकें कर रही है। BSP अलग-अलग समुदायों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही है और उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि BSP का आधार मजबूत है और पार्टी अकेले चुनाव लड़कर बेहतर प्रदर्शन करेगी।
ये भी देखे: “सभी सरकारें बसपा की योजनाओं का नाम बदलकर चला रही हैं”, जन्मदिन पर बोली मायावती