देहरादून, 12 सितंबर 2025: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत आज दोपहर करीब 2:00 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा भारत-मॉरीशस के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। रामगुलाम उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे, जिसमें स्थानीय संस्कृति, पर्यावरण और विकास परियोजनाओं का जायजा लेना शामिल है।
इससे पहले, वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत और मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। दोनों देशों के सपने एक हैं। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले साल मॉरीशस में यूपीआई और रूपे कार्ड की शुरुआत हुई थी, और अब स्थानीय मुद्रा में व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा।
ये भी देखे: मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन-पूजन