काशी, 12 सितंबर 2025: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अपने तीन दिवसीय काशी दौरे के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए और भगवान के आशीर्वाद से गदगद नजर आए। यह दर्शन उनके भारत दौरे का हिस्सा है, जो द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
दर्शन के दौरान नवीनचंद्र रामगुलाम काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा की तारीफ की। मॉरीशस के पीएम ने कहा कि काशी के स्वागत और यहां की भव्यता को देखकर वे बेहद खुश हैं।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
ये भी देखे: आकाश अंबानी पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ की पूजा की और गंगा आरती में भाग लिया