मौलाना ने तेजस्वी यादव को फूट फूटकर रोते हुए बताई अपनी दास्तां
कहा, पुलिस ने बहुत मार मारा
नई दिल्ली, 4 फरवरी : पुलिस के टार्चर से तंग आए एक मौलाना ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सामने रो रोकर अपनी दर्द भरी दास्तां बयान की है। जानकारी के अनुसार बिहार के मधुबनी के बेनीपट्टी में उस समय बवाल मच गया जब एक मोहम्मद फिरोज नामक शख्स ने पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। शख्स की बात जैसे ही मीडिया में आई तो इस पर सियासत भी तेज हो गई। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव फिरोज से मिलने उसके घर पहुंच गए और फिरोज ने तेजस्वी के सामने पुलिसिया टॉर्चर की कहानी सुनाते-सुनाते फफक-फफककर रोने लगा। फिरोज ने कहा कि बहुत मारा है सर। मैं माफी मांगता रहा लेकिन वे सुन नहीं रहे थे। पानी तक नहीं दिया उन्होंने सर। मेरा बाल-दाढ़ी खींचकर डंडा से मारा सर। आजतक मुझे ऐसा किसी ने नहीं मारा सर। मौलाना ने बताया कि मैंने डीएसपी पैर भी पकड़ा. हुजूर आज तक उस्ताद भी नहीं मारा है, फिर भी उनके दिल मे दया नहीं है. इतना करने के बावजूद भी नहीं छोड़ा. एक घूंट पानी के लिए तरसता रहा. काफी पानी मांगने के बाद बहुत समय के बाद थोड़ा सा पानी दिया. पानी मांगने पर कहा कि मुंह में लाठी डाल दो. मैं डीएसपी को बताता रहा कि मैं मौलाना हूं, मस्जिद में नमाज अदा करता हूं और बच्चे को पढ़ाता हूं लेकिन फिर भी मारता रहा।
प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं : तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है, स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं. पुलिस बेनीपट्टी में सेवा के बदले भक्षक बनी हुई है. एक मौलाना को कितनी बेरहमी से पीटा गया है, वह बताता है कि डीएसपी और पुलिसकर्मी की कार्यशैली कैसी है। उन्होंने कहा कि रात भर पीटा गया, पानी तक नहीं दिया और 25000 रुपए घूस लेने के बाद छोड़ा।
मौलाना ने तेजस्वी यादव को फूट फूटकर रोते हुए बताई अपनी दास्तां
कहा, पुलिस ने बहुत मार मारा
61