बहराइच में मदरसे के मौलाना पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

by Manu
दुष्कर्म

बहराइच, 19 दिसंबर 2025: बहराइच जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के मदरसा दारूल उलूम गुलशने सैयाद मेहबू अशरफ में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा से मौलाना ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की मां ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बेटी मदरसे में पढ़ने जाती थी। 12 दिसंबर को मौलाना सलमान ने बच्ची को झाड़ू लगाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। मदरसे में उस समय कोई और छात्र नहीं था। मौलाना ने छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया।

मां ने आरोप लगाया कि मौलाना ने बच्ची को घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मौलाना सलमान को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म जान से मारने की धमकी और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी देखे: Kaushambi News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को मंझनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

You may also like