माता वैष्णो देवी यात्रा 17 सितंबर से फिर शुरू, 26 अगस्त के लैंडस्लाइड के बाद थी बंद

by Manu
माता वैष्णो देवी

जम्मू, 16 सितंबर 2025: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 26 अगस्त 2025 को रियासी जिले में हुए भयानक भूस्खलन के बाद से बंद पवित्र वैष्णो देवी यात्रा बुधवार, 17 सितंबर 2025 से फिर से शुरू होने जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने भक्तों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक संचार माध्यमों से अपडेट प्राप्त करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

26 अगस्त को हुए भूस्खलन में 34 लोगों की दुखद मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे। इस त्रासदी के कारण कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर तक की यात्रा को सुरक्षा कारणों से तुरंत रोक दिया गया था। 14 सितंबर को यात्रा शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और सुरक्षा चिंताओं के चलते इसे टालना पड़ा। अब 22 दिनों के बाद, यात्रा फिर से शुरू होने से भक्तों में उत्साह है।

ये भी देखे: जम्मू-कश्मीर के रियासी में वैष्णो देवी मंदिर के पुरान मार्ग पर भूस्खलन, 4 लोग घायल

You may also like