सिरसा, 02 दिसंबर 2025: ब्लॉक विकास एवं पंचायत विभाग की ब्लॉक समिति के चेयरमैन चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली। 29 सदस्यों वाली समिति में 20 वोट हासिल कर कांग्रेस समर्थित मास्टर जसवंत सिंह पनिहारी चेयरमैन बन गए।
चुनाव स्थल पर कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला और वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा मौजूद रहे। मतगणना के बाद जश्न का माहौल बन गया। विधायक केहरवाला ने कहा कि यह जीत सिरसा में कांग्रेस की मजबूत जड़ों का सबूत है। जनता विकास के मुद्दों पर हमारे साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हर तरह से चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दे दिया।
राजकुमार शर्मा ने भी मास्टर जसवंत सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अब विकास की नई रफ्तार आएगी। सिरसा में कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है और भाजपा को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं।
ये भी देखे: सिरसा के डबवाली में मनरेगा घोटाले में ABPO बर्खास्त, DC की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई