1
अयोध्या, 28 मार्च 2026: अयोध्या के राजघाट स्थित बाटी वाले बाबा घाट के निकट चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई।
आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महायज्ञ स्वामी जी महाराज द्वारा कराया जा रहा था और इसकी अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। मौके पर गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद थे।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल की रेस्क्यू टीम आग पर काबू पाने के लिए तेजी से काम कर रही है।
अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रही है।
ये भी देखे: भरथापुर का नया नाम होगा ‘भरतपुर’, CM योगी ने 136 परिवारों को सौंपे आवास-भूमि पत्र