हैदराबाद में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, अब तक 10 लोगों की मौत

by Manu
blast chemical tanker

हैदराबाद, 30 जून 2025: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास पाशमैलारम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sigaachi Chemicals) में एक रासायनिक रिएक्टर में भीषण विस्फोट की खबर है। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वही 15 से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कारखाने की पहली मंजिल की स्लैब ढह गई, और कई कर्मचारी मलबे में दब गए। मृतकों और घायलों में ज्यादातर कारखाने के कर्मचारी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दो फायर इंजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों, जैसे सांगारेड्डी एरिया हॉस्पिटल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

ये भी देखे: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत

You may also like