आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत, 6 घायल

by Manu
काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री

काकीनाडा, 28 फरवरी 2026: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समालकोट मंडल के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार दोपहर बड़ा विस्फोट हुआ है। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में उस समय 20 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूर बड़े पैमाने पर पटाखे बना रहे थे तभी अचानक आग लग गई और तेज विस्फोट हुआ। कई मजदूर अंदर फंस गए। धमाके इतना जोरदार था कि शवों के चिथड़े उड़ गए और आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा। धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बुरी तरह झुलसे कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष उपचार के लिए कोच्चि या विशाखापत्तनम रेफर किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है और प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा- “हम राहत के उपायों पर नजर रख रहे हैं और दुखी परिवारों के साथ खड़े हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

You may also like