कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही, छेंउर और दोहरानाला में 3 पुल बहे, खेत-बगीचे बर्बाद

by Manu
kullu cloudbust

कुल्लू, 08 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में को छेंउर और दोहरानाला में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। छेंउर गांव के पास बड़ोगी रोड पर नाले में बादल फटने से नाले में मलबे का सैलाब आ गया।इससे  क्षेत्र में खेतों, बगीचों और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीटियां बजाकर निचले इलाकों में रहने वालों को खतरे से आगाह किया, जिससे कई लोग भागकर अपनी जान बचा सके।

छेंउर में इस आपदा ने तीन पुलों को पूरी तरह बहा दिया, जिनमें से दो पुल छेंउर और चौंग पंचायत को जोड़ते थे। इससे क्षेत्र का संपर्क कट गया और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके अलावा, दोहरानाला में भी बाढ़ के कारण उपजाऊ जमीन, खेत और बगीचे तबाह हो गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि इस आपदा से करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

ये भी देखे: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही, कुल्लू की लगघाटी और मंडी की चौहार घाटी में घर-गाड़ियां बही

You may also like