मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, झज्जर सरपंच एसोसिएशन ने माफी की मांग की, नहीं तो जिले में कार्यक्रम पर रोक

by Manu
मासूम शर्मा

झज्जर, 21 फरवरी 2026: हरियाणवी संगीत के लोकप्रिय गायक मासूम शर्मा विवादों में घिर गए हैं। जींद में हाल ही हुए एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच के साथ अभद्र व्यवहार और जनप्रतिनिधियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपों ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। अब झज्जर जिले की सरपंच एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है।

एसोसिएशन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रधान बलवान सिंह ने स्पष्ट कहा कि मासूम शर्मा जब तक सरपंचों से माफी नहीं मांगते तब तक झज्जर जिले में उनका कोई भी कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।

यह विवाद जींद के दीप पैलेस में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम से जुड़ा है। वहां मासूम शर्मा ने स्टेज पर मौजूद पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा और अन्य लोगों को नीचे उतरने को कहा। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि सरपंच हो MLA हो या मंत्री सब नीचे बैठकर देखें। इस बयान से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरपंचों में भारी रोष फैल गया।

बलवान सिंह ने बताया कि यह मामला सिर्फ झज्जर तक सीमित नहीं रहेगा। प्रदेश कमेटी से बात कर हरियाणा भर में मासूम शर्मा के कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी देखे: हरियाणा पुलिस ने 67 हरियाणवी गाने किए बैन, सबसे ज्यादा मासूम शर्मा के 19 गाने प्रतिबंधित

You may also like