शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने ऑपरेशन सिंदूर का किया स्वागत

by chahat sikri
शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने ऑपरेशन सिंदूर का किया स्वागत

0peration Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को धन्यवाद दिया।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल का केंद्र से अनुरोध

उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया कि ऑपरेशन को समाप्त न किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि यह “आतंकवाद के अंत की शुरुआत” हो।मेरे पति रक्षा बलों में थेऔर वह शांति की रक्षा करना चाहते थे। निर्दोष लोगों की जान बचाना चाहते थे। वह यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि इस देश में नफरत और आतंक न हो। उन्होंने कहा मैं सरकार की आभारी हूँ  लेकिन मैं उनसे अनुरोध करती हूँ  कि इसे यहीं समाप्त न करें। मैं चाहती हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि यह हमारे देश में आतंकवाद के अंत की शुरुआत है।

यह जोड़ा जो आतंकी हमले से कुछ दिन पहले शादीशुदा हुआ था। अपने हनीमून के लिए कश्मीर जा रहा था। जब 26 वर्षीय नौसेना अधिकारी 25 अन्य लोगों के साथ मारा गया। अपने पति के शव के पास बैठी सुश्री नरवाल की दिल दहला देने वाली तस्वीरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। जिसमें उनके हाथों में अभी भी शादी के चूड़े थे।

कुछ दिनों बाद हिमांशी नरवाल सोशल मीडिया पर ट्रोल स्टॉर्म का निशाना बन गईं थी। क्योंकि उन्होंने लोगों से मुसलमानों या कश्मीरियों के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार न करने का आग्रह किया था।

मैं चाहती हूँ कि पूरा देश उनके (विनय) लिए प्रार्थना करे कि वह जहां भी हों उन्हें शांति मिले। मैं कुछ और भी कहना चाहती हूँ मैं देख रही हूँ कि मुसलमानों और कश्मीरियों के प्रति नफरत बढ़ रही है। हम ऐसा नहीं चाहते। हम केवल शांति चाहते हैं-और कुछ नहीं चाहते।

कई लोगों ने हिमांशी नरवाल के खिलाफ़ भद्दी टिप्पणियां कीं थी। जबकि कुछ ने उनका समर्थन किया। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ट्रोलिंग को “निंदनीय” और “दुर्भाग्यपूर्ण” कहा।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: 25 मिनट, 24 मिसाइलें, 70 आतंकियों का खात्मा!

You may also like