मुंबई लोकल में मराठी-हिंदी विवाद, महिला ने कहा- “मेरी मर्जी, बोलूं या ना बोलूं

by Manu
मुंबई

मुंबई, 07 अगस्त 2025: देश के कुछ राज्यों में हाल के दिनों में भाषाई विवाद तेजी से बढ़ रहा है। खासकर स्थानीय भाषा को लेकर लोगों के साथ बुरा बर्ताव और कई बार मारपीट तक की घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले इस तरह के विवादों में ज्यादातर पुरुष शामिल दिखते थे, लेकिन अब महिलाएं भी इन झगड़ों में कूद रही हैं।

ऐसी ही एक घटना मुंबई की लोकल ट्रेन में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला दूसरी महिला से मराठी बोलने की जिद करती दिख रही है। बहस के दौरान वह आक्रामक होकर कहती है कि मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो। जवाब में हिंदी बोलने वाली महिला डटकर कहती है, “मेरी मर्जी, मैं बोलूं या ना बोलूं।”

यह वीडियो सेंट्रल रेलवे की एक भीड़भाड़ वाली लेडीज कोच में रिकॉर्ड हुआ, जहां सीट को लेकर शुरू हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते भाषाई विवाद में बदल गया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया है, और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में हिन्दी भाषा मामले में मारपीट की निंदा की, कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं

You may also like