मरन व्रत 86वें दिन में : 21 को समागम में पहुंंचेंगे हजारों किसान
– आज शंभू और खनौरी बार्डरों पर तैयारियों के लिए जोरदार रोष रैलियां
पटियाला, 20 फरवरी : संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के प्रधान जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत आज 86वें दिन में पहुंच गया है। उन की हालत आज भी नाजुक बनी रही। इस मौके किसान नेताओं ने ऐलान किया कि 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे खनौरी किसान मोर्चा पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मीडिया को संबोधन करेंगे और अहम ऐलान करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि शहीद शुभकरन सिंह के गांव बल्लों ( बठिंडा) में 21 फरवरी को होने वाली श्रद्धांजलि समागम की तैयारियां जोरोंं के साथ चल रही हैं और हर गांव में प्रचार किया जा रहा है, आज सिरसा से किसानों का एक जत्था बल्लां गांव के लिए रवाना हुआ। किसान नेताओं ने बताया कि करनाटक के किसान नेता कुरबुरू शांताकुमार जी का कल बेंगलुरु में रीढ़ की हड्डी के साथ सम्बन्धित आपरेशन हुआ, 14 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए जाने के समय उन का एक्सीडेंट हुआ था।
हजारों किसान शहीद की बरसी पर पहुंच कर खटखटाएंगे सरकार की धक्केशाहियों का दरवाजा
शहीदी समागम में शिरकत करने के लिए बड़ी संख्या में किसानों मजदूरों की पंजाब और हरियाणा से शंभू और खनौरी बार्डरों में आमद जारी है। आज तैयारियों के लिए किसानों ने जोरदार रोष रैलियां करके सरकार खिलाफ नारेबाजी की है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों मजदूरों की सच्ची मांगों की पूर्ति के लिए शुरू हुए संघर्ष दौरान केंद्र सरकार के इशारे पर हरियाणा सरकार के आदेशों के साथ हरियाणा पुलिस की तरफ से चलाई गोली के साथ 21 फरवरी 2024 को दिल्ली पहुंचने की कोशिश करते समय 22 वर्षीय नौजवान किसान शुभकरन ने शहादत प्राप्त की थी, जिस के साथ मोदी सरकार का किसान मजदूर विरोधी चेहरा नंगा हुआ है। उन्होंने कहा कि शुभकरन और 40 से अधिक शहीदों की कुर्बानियांं कभी बेकार नहीं जाएंगी और किसानों मजदूरों की तकदीर बदलने का काम करेंगी।
मरन व्रत 86वें दिन में : 21 को समागम में पहुंंचेंगे हजारों किसान
आज शंभू और खनौरी बार्डरों पर तैयारियों के लिए जोरदार रोष रैलियां
67