संसद में राहुल गांधी ने उठाए कई मुद्दे
मणिपुर मुद्दों को लेकरभी किया हंगामा
नई दिल्ली, 10 मार्च : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया, जिसको लेकर आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई मुद्दे संसद में उठाए हैँ। बता दें कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दों को लेकर हंगामा किया। वहीं राज्यसभा में भी विपक्षी दलों के नेता अलग-अलग मुद्दों को लेकर हंगामा कर रहे है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से शांत रहने की अपील की। बता दें सरकार और विपक्ष के बीच ईपीआईसी के मुद्दे पर टकराव होने की उम्मीद है। राहुल गांधी ने कहा कि इसलिए पूरा विपक्ष बस यही कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि अंधेर हो गया है, इसलिए लोकसभा स्पीकर वोटर लिस्ट पर चर्चा कराए, ताकि मुद्दे का सच सामने आ सके और जनता भी इसे समझ सके।
46