16
रोहतक, 23 अक्टूबर 2025: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल ने रोहतक जिले के अपने पैतृक गांव बनियानी में स्थित डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर मिले करीब एक करोड़ रुपये की राशि उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने का ऐलान किया है।
इतना ही नहीं, उन्होंने अपना पैतृक घर भी ‘मां शांति देवी पुस्तकालय’ के रूप में दान करने का फैसला लिया है, जहां ग्रामीण इलाकों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतरीन माहौल मिलेगा।
मनोहर लाल ने बताया कि ये जमीन उनके हिस्से में आई थी, और इसे बेचने से जो धनराशि मिली, वो देश की जरूरतमंद मदद के लिए समर्पित कर दी। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्होंने इसी तरह की जमीन बेचकर पीएम कोष में योगदान दिया था। अब उनका पैतृक घर ग्रामीण युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगा।