आम के शौकीनों की हुई बल्ले बल्ले, पिछले साल के मुकाबले एक तिहाई कम हुई कीमतें।

by Nishi_kashyap
आम

राजस्थान,12 जून 2025: यूपी समेत कई राज्यों में पिछले साल के मुकाबले आम की कीमत काफी कम हो गई है। किसानों और व्यापारियों का कहना है की पिछले साल के मुकाबले इस साल यूपी से आ रहे आम के भावों में एक तिहाई बदलाव हुआ है। दशहरी आम पिछले साल थोक में 60 रुपए किलो बिक रहा था, आज उसका भाव 40 से 45 रुपए किलो है। मुहाना मंडी स्थित व्यापारियों का कहना है कि इस साल आम का ज्यादा उत्पादन हुआ है और मानसून के जल्दी आने के डर से किसानों ने तेजी से आम तोड़ना जारी रखा है। मौसम विभाग ने भी सुचना जारी कर दी थी की बारिश सामान्य से ज्यादा होगी।

जयपुर की मुहाना मंडी में यूपी से भारी संख्या में आ रहे आम

मैंगो ग्रोवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एस इंसराम अली ने बताया की इस साल यूपी में आम का उत्पादन लगभग 35 लाख मीट्रिक टन का अनुमान है, जो पिछले साल 25 लाख मीट्रिक टन था। इस साल आम का ज्यादा उत्पादन हुआ है। आने वाले हफ्तों में आम की कीमतें बढ़ेंगी इसकी अब संभावना नहीं है। जयपुर की मुहाना मंडी में इन दिनों यूपी से भारी संख्या में दशहरी आमों को मँगवाकर बेचा जा रहा है।

किस्म – मंडी भाव – दुकान का भाव

सफेदा – 50-55 – 80-90
तोतापुरी – 45–50 – 80-85
हाफुस – 80–85 – 115-120
दशहरी – 40–50 – 70-80
लंगड़ा – 50–55 – 80-90
केसर – 55-60 – 90-100।

यह भी पढ़े:  UP News: नदी में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने के कारण मौत

You may also like