आम महोत्सव 2025: सीएम योगी ने किया तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ

by Nishi_kashyap
आम महोत्सव 2025

लखनऊ, 04 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित आम महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया है। इस शुभ अवसर पर लोगों को आम की 800 प्रजातियाँ देखने और चखने का मौका मिलेगा।

आपको बतादें की लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में तीन दिवसीय आम महोत्सव का आज शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस महोत्सव में आम की 800 प्रजातियों को देखने और चखने का मौका मिलेगा। सीएम योगी ने इस अवसर पर हरी झंडी दिखाकर आम के कंटेनर को लंदन और दुबई के लिए रवाना किया।

प्रदेश में हो रहा है 61 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का कहना है की आम प्रसंस्करण की यूनिट को बढ़ाना बहुत जरूरी है क्यूंकि इससे लोगों को पुरे साल आम मिल सकेंगे। उन्होंने बताया की आज प्रदेश में 61 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन हो रहा है। प्रदेश के सभी जिलों की जलवायु के अनुसार वहाँ आम की पौध उपलब्ध कराई जा रही है जिससे हर जिले में उत्पादक बनें।

उन्होंने कहा प्रदेश में कृषि और उद्यान के लिए क्षेत्रफल लगातार घटता जा रहा है इसलिए उद्यान विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि ऐसी फसल उपजाई जाए जिसमें कम क्षेत्रफल में अधिक मूल्य मिल सकें।

उत्पादों को बाजार में कम लागत में पहुँचाने के लिए की जा रही तैयारी

उद्यान मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के उत्पादों को बाजार में कम लागत में पहुँचाने के लिए जेवर एयरपोर्ट तैयार किया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट के पास इंटीग्रेडेट टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट पार्क का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसके द्वारा बाजार के अनुरूप प्रदेश के किसानों के उत्पादों को तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़े: UP News: व्यावसायिक वाहनों पर नई टैक्स व्यवस्था होगी लागू, वाहन चालकों को मिलेंगे ये लाभ

You may also like