मंगनी लाल मंडल बने RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष, औपचारिक घोषणा बाकी

by Manu
मंगनी लाल मंडल

पटना, 14 जून 2025: Mangni Lal Mandal RJD State Predident: शनिवार, 14 जून 2025 को मंगनी लाल मंडल ने बिहार आरजेडी के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ गाड़ी से पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी मौजूद थीं।

मंगनी लाल मंडल का निर्विरोध निर्वाचन तय

मंगनी लाल मंडल का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है, क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ उन्होंने ही नामांकन किया है। उन्होंने पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन के समक्ष नामांकन-पत्र जमा किया। 19 जून को पटना के ज्ञान भवन में होने वाली आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा होगी।

76 वर्षीय मंगनी लाल मंडल अब जगदानंद सिंह की जगह बिहार आरजेडी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस नियुक्ति के जरिए आरजेडी बिहार में 36% आबादी वाले अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) को साधने की कोशिश कर रही है, खासकर इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए। मंगनी लाल इस समुदाय के प्रमुख नेता हैं।

मंगनी लाल का राजनीतिक सफर

उनका राजनीतिक सफर लंबा रहा है। वे लंबे समय तक आरजेडी में रहे, फिर जेडीयू में चले गए, और इस साल जनवरी 2025 में फिर से आरजेडी में वापस आए। 1986 से 2004 तक वे बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे और इस दौरान राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे। साथ ही, 2004 से 2009 तक वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

ये भी देखे: जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में लालू यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में की अपील

You may also like