37
पटियाला, 19 अप्रैल : आपको बता दें कि जनता की सेवा में सदैव उपस्थित रहने वाले मानव सेवा सोसायटी के अध्यक्ष श्री जतिंदर शर्मा को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बातचीत के दौरान अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मैं जनता की सेवा में सदैव उपस्थित रहूंगा। हमारी टीम समाज सेवा के कार्य करती आ रही है और करती रहेगी जैसे पेड़ लगाना, रक्तदान शिविर लगाना, निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना, गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराना, बेटियों को न्याय दिलाना, बढ़ते नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना, नशे के आदी लोगों का इलाज करवाना, सभी धर्मों के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना आदि।