मुंबई के आरए स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाला शख्स पुलिस एनकाउंटर में ढेर

by Manu
Rohit Arya News

मुंबई, 30 अक्टूबर 2025: Rohit Arya News: मुंबई के पवई इलाके में आरए स्टूडियो में आरोपी रोहित आर्य ने 17 बच्चों को बंधक बना लिया था। गुरुवार को यह सब ऑडिशन के बहाने हुआ है। पुलिस ने पहले रोहित से बात करने की कोशिश की। बात नहीं बनी तब फिर बाथरूम के रास्ते अंदर घुसे। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

शुरू में मुंबई पुलिस ने कहा, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ चल रही है। लेकिन कुछ ही घंटों बाद खबर बदली।

रेस्क्यू के दौरान रोहित आर्य को गोली लग गई। अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बंधकों को बचाते समय पुलिस ने गोली चलाई है।

फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी देखे: दिल्ली-बिहार पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन, रोहिणी एनकाउंटर में 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर

You may also like