सोनीपत, 18 दिसंबर 2025: ओडिशा से गवाही देने आ रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। पीड़ित के दोनों पैर तोड़ दिए गए। घायल व्यक्ति की पहचान दीदार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीदार सिंह ने अस्पताल में अपने बयान में बताया कि साल 2021 में वे हरियाणा के भीगान टोल प्लाजा पर मैनेजर थे। तब अंकित नाम के बदमाश ने टोल पर फायरिंग करके रंगदारी मांगी थी। दीदार ने मुरथल थाने में केस दर्ज कराया था। तब से लगातार धमकियां मिल रही थीं।
दीदार ने कहा कि आज वे ओडिशा से सोनीपत कोर्ट में गवाही देने आ रहे थे। शनि मंदिर के पास पहुंचे तो हथियारबंद बदमाशों ने उन पर तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला किया। हमलावर चिल्ला रहे थे कि इसके पैर तोड़ दो। बेरहमी से पीटा। दोनों पैर तोड़ दिए और फिर फरार हो गए।
ये भी देखे: सोनीपत में हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, नहर में मिला शव