कोलकाता, 21 नवंबर 2025: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोकने का अनुरोध किया है। पत्र में उन्होंने प्रक्रिया को “अराजक और खतरनाक” बताते हुए BLO (बूथ लेवल अधिकारी) पर लगाए जा रहे अमानवीय दबाव का हवाला दिया। ममता ने आयोग से बलपूर्वक कार्रवाई बंद करने, BLO को उचित प्रशिक्षण और सहायता देने तथा समयसीमा का पुनर्मूल्यांकन करने की मांग की।
यह पत्र जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में एक BLO की संदिग्ध मौत के एक दिन बाद आया। BLO के परिवार का आरोप है कि SIR के दबाव में उसने आत्महत्या की। ममता ने पत्र में लिखा कि प्रक्रिया में कर्मियों को मदद के बजाय धमकियां दी जा रही हैं। तीन साल की रिवीजन प्रक्रिया को तीन महीने में पूरा करने का दबाव खतरनाक है। इससे वोटर रोल की विश्वसनीयता को खतरा है। अगर तुरंत सुधार न हुआ तो सिस्टम, अधिकारी और नागरिकों के लिए परिणाम अपरिवर्तनीय होंगे।
ममता ने कहा कि, यह हस्तक्षेप लोकतंत्र की अखंडता बचाने के लिए जरूरी है। यह जिम्मेदारी, मानवता और सुधार की मांग करता है। SIR प्रक्रिया बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में चल रही है। TMC का आरोप है कि यह राजनीतिक रूप से प्रेरित है।
ये भी देखे: ममता बनर्जी 2026 चुनाव तैयारी: ‘खेला होबे’ का जिक्र किया