मलोट डबल मर्डर केस: सांसद रंधावा के साले बब्बी बराड़ ने कोर्ट में किया सरेंडर

by Manu
DSP गिरफ्तार

गुरदासपुर, 03 दिसंबर 2025: मलोट शहर के गांव अबुलखुराना में साढ़े सात महीने पहले हुए डबल मर्डर केस में कोर्ट में नामजद आरोपी रविंदरपाल सिंह उर्फ बब्बी बराड़ ने सरेंडर कर दिया। वह गुरदासपुर सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के साले हैं। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब 5 दिसंबर को उसे दोबारा पेश करेगी।

यह केस 19 अप्रैल 2025 को जमीन विवाद में हुई गोलीबारी का है। विनय प्रताप सिंह बराड़ पुत्र गुरप्रेम सिंह और उनके 22 साल के बेटे सूर्य प्रताप सिंह की हत्या हो गई थी। सिटी मलोट पुलिस ने मृतक की 25 साल की बेटी साजिया बराड़ के बयान पर मुकदमा दर्ज किया।

साजिया ने बताया कि सब कुछ 20 एकड़ जमीन के झगड़े पर हुआ। आरोपी दविंदर सिंह राणा पुत्र दिलराज सिंह (अबुलखुराना), नछत्तरपाल सिंह बराड़ पुत्र गुरमेल सिंह बराड़, रविंदरपाल सिंह बब्बी बराड़ पुत्र नछत्तरपाल सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर गोली मारी। नछत्तरपाल सिंह भी रंधावा के ससुर हैं।

ये भी देखे: फिरोजपुर में फायरिंग, PRTC बस पर बाइक सवार युवकों ने चलाई गोलियां

You may also like