मालदीव एक सच्चा दोस्त बना रहेगा : राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू

by TheUnmuteHindi
modi

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सांझा प्रेस कान्फ्रेंस में मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा, ‘मालदीव एक सच्चा दोस्त बना रहेगा, जो शांति के हमारे साझा दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध है। सच्चा दोस्त’ बने रहने का वादा मुइज्जू द्वारा पिछले साल नवंबर में अपने देश में ‘भारत को बाहर करो’ अभियान के रूप में सत्ता में आने के ग्यारह महीने बाद किया गया है। सत्ता संभालने के बाद उन्होंने भारतीय सैन्यकर्मियों को जाने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने भारत की पारंपरिक पहली यात्रा से हटकर तुर्की और चीन की द्विपक्षीय यात्रा करने का विकल्प चुना। मुइज्जू 10 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर हैं। भारत-मालदीव ने व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए एक विजन दस्तावेज भी जारी किया। बता दें कि भारत और मालदीव ने सोमवार को दो मुद्रा विनिमय समझौतों (400 मिलियन डॉलर और 3,000 करोड़ रुपये) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य द्वीप राष्ट्र में विदेशी मुद्रा संकट को दूर करना है। लगभग 6,300 करोड़ रुपये के मुद्रा विनिमय समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक के बाद हस्ताक्षर किए।

You may also like