मलयालम फिल्म अभिनेता सिद्दीकी हुए एसआईटी समक्ष पेश

by TheUnmuteHindi
मलयालम फिल्म अभिनेता सिद्दीकी हुए एसआईटी समक्ष पेश

नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : एक महिला युवा अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि एक फिल्म में रोल दिलाने के लालच में मलयालम फिल्म अभिनेता सिद्दीकी ने तिरुवनंतपुरम के एक होटल में उसका यौन उत्पीडऩ किया, जिसे लेकर केरल हाई कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते सिद्दीकी गिरफ्तारी से अंतरीम राहत दी थी। लेकिन अब अभिनेता सिद्दीकी अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए। आईपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में जांच दल यहां एक पुलिस छावनी में पूछताछ कर रही है। हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करने के से पहले आरोपों की गंभीरता और हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता का हवाला दिया था। सिद्दीकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता ने बताया कि शिकायतकर्ता 2019 से ही झूठे आरोप लगाकर उन्हें परेशान कर रही है। लेकिन मामले की जांच चल रही है।

You may also like