चंडीगढ़, 13 फ़रवरी 2026: AUS बनाम ZIM नतीजा: टी20 विश्व कप 2026 में पहला बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम को 23 रनों से हरा दिया। यह जिम्बाब्वे की दूसरी ऐतिहासिक जीत है। उसने 19 साल पहले 2007 विश्व कप में भी लीग राउंड में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके जबकि ब्रैडली इवांस ने 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन की पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे। मार्कस स्टोयनिस 6 ट्रैविस हेड 17 और जोश इंग्लिस 8 रन ही बना सके। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन का खाता भी नहीं खुला।
जिम्बाब्वे की पारी में ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 56 गेंदों पर यह स्कोर बनाया। उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
ये भी देखे: SA बनाम AFG: दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दी मात, देखें दोनों सुपर ओवर में क्या हुआ ?