अमृतसर, 09 फ़रवरी 2026: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े हथियार और नशा तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने छापेमारी के दौरान 5 तस्करों को हिरासत में लिया। इनके कब्जे से आधुनिक हथियार नशीले पदार्थ और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सूचना के अनुसार कुछ लोग सीमा पार के हैंडलरों के लिए काम कर रहे थे। पुलिस टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारे और संदिग्धों को दबोच लिया।
बरामदगी में 6 आधुनिक पिस्तौल 10 जिंदा कारतूस 115 ग्राम हेरोइन और 11 लाख 90 हजार रुपये की ड्रग मनी शामिल है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में लगे हुए थे। इनके सीमा पार मौजूद हैंडलरों से सीधे संपर्क थे।
इस मामले में थाना कैंटोनमेंट अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
ये भी देखे: जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, दो युवक एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार