मोहाली, 21 मार्च 2026: मोहाली जिला पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। कुल 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस दौरान कई थानों के SHO बदल दिए गए हैं।
खास बात यह है कि युवक हत्याकांड के बाद पुलिस लाइन भेजे गए इंस्पेक्टर अमन बैदवान को फिर से थाना फेज-11 की कमान सौंप दी गई है। वहीं, फेज-11 से हटाए गए योगेश कुमार को अब थाना लालड़ू की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर रणवीर सिंह को कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार को थाना हंडेसरा का प्रभारी बनाया गया है। गुरु मिहर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इंस्पेक्टर हर्ष मोहन को थाना सिटी कुराली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थाना सिटी कुराली के पूर्व प्रभारी गुरप्रीत सिंह को थाना सदर खरड़ का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह चौहान को थाना सदर खरड़ से हटाकर थाना मटौर का प्रभारी लगाया गया है। इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह को ऑपरेशन सेल से हटाकर थाना सोहाना का प्रभारी बनाया गया है। थाना सोहाना के पूर्व प्रभारी सुनील कुमार को साइबर क्राइम में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को साइबर क्राइम से हटाकर ऑपरेशन सेल भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर परविंदर सिंह को पुलिस लाइन से ट्रैफिक जोन-3 का इंचार्ज लगाया गया है।
ट्रैफिक विंग में भी बदलाव हुए हैं। थानेदार संजीव कुमार को ट्रैफिक इंचार्ज सनेटा से हटाया गया है। थानेदार जगीर सिंह को ट्रैफिक इंचार्ज नयागांव और थानेदार शाम लाल को लालड़ू ट्रैफिक इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी देखे: IAS Transfer: पंजाब सरकार ने 2 IAS अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट