दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में बड़ी राहत, केसीआर की बेटी के. कविता को अदालत ने बरी किया

by Manu
K. Kavitha

नई दिल्ली, 27 फरवरी 2026: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले में तेलंगाना की पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी के. कविता को विशेष अदालत ने बरी कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपों से उन्हें निर्दोष घोषित किया।

के. कविता तेलंगाना जागृति की संस्थापक हैं। फैसले के बाद उन्होंने हैदराबाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायपालिका ने झूठ के जाल को काट दिया है। उन्होंने कहा, “सत्यमेव जयते। यह फैसला साबित करता है कि यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध के तहत मुझे फंसाने की साजिश थी।”

कविता को मार्च 2024 में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें अगस्त 2024 में तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसियां आरोप साबित करने में नाकाम रहीं। कोई ठोस सबूत या आपराधिक साजिश साबित नहीं हुई।

ये भी देखे: बीआरएस ने के. कविता को पार्टी से निलंबित किया, पिता केसीआर का फैसला

You may also like