चंडीगढ़, 08 अप्रैल 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को देशद्रोह के मामले में जमानत दे दी है। रामपाल 11 साल, 4 महीने और 20 दिन से जेल में बंद थे। वह हिसार सेंट्रल जेल-2 में कैद थे।
हिसार सेंट्रल जेल-2 के सुपरिंटेंडेंट उमेश कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के जमानत आदेश संबंधित कोर्ट में जाएंगे। उसके बाद जमानत बॉन्ड भरा जाएगा। इसके बाद ऑर्डर जेल आएंगे और फिर रामपाल को रिहा किया जाएगा।
क्या था पूरा मामला ?
संत रामपाल को 19 नवंबर 2014 को हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए।
जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो उनके समर्थकों से झड़प हो गई। इस टकराव में 5 महिलाओं और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई थी।
ये भी देखे: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज