दिल्ली, 25 मार्च 2026: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से विदेशी बने अत्याधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। बरामदगी में सब-मशीन गन, ऑटोमैटिक पिस्टल और 200 कारतूस शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच ने कुल 21 विदेशी हथियार जब्त किए हैं। इनमें सब-मशीन गन, स्टोएगर पिस्टल, PX-5.7 पिस्तौल, PX-3 पिस्तौल, शैडो CZ पिस्तौल, बेरेटा पिस्तौल, टॉरस पिस्तौल और वाल्थर पिस्तौल शामिल हैं।
PX-5.7 पिस्तौल का बरामद होना खासतौर पर चिंता का विषय है क्योंकि यह हथियार मुख्य रूप से स्पेशल फोर्सेज द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
पुलिस के अनुसार पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से ऑपरेट हो रहा था। इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए हैं।