नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और BKL बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा स्पॉन्सर्ड एक बड़े टेरर, आर्म्स और जासूसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 संदिग्धों को पंजाब और दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
स्पेशल सेल ने इन संदिग्धों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से 9 सोलर पावर्ड CCTV कैमरे बरामद किए हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के संवेदनशील इलाकों में लगाए गए थे। इन कैमरों को अनइंस्टॉल कर लिया गया है।
आरोपियों के पास से 4 पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। ये पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स द्वारा संचालित किया जा रहा था। संदिग्ध भारत में सुरक्षा एजेंसियों के इलाकों में ग्रेनेड अटैक का फाइनल प्लान तैयार कर रहे थे।
ये भी देखे: दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी को किया गिरफ्तार, बटाला थाने पर ग्रेनेड हमले का आरोपी