चंडीगढ़, 02 दिसंबर 2025: हरियाणा के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सपना अब और आसान होने वाला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कनाडा के हाई कमिश्नर क्रिस्टोफर कूटर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कई बड़े समझौते किए। सबसे बड़ी खुशखबरी यह कि कनाडा में हरियाणा के स्किल्ड युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता मिलेगी।
बैठक में तय हुआ कि वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट्स, बिजली उत्पादन और कनाडा के माइनिंग सेक्टर में भी हरियाणा के युवाओं को मौका मिलेगा। कनाडा हरियाणा के कुशल उद्यमियों को वहां बिजनेस सेटअप करने में हर तरह की मदद देगा।
इसके अलावा कनाडा की नामी यूनिवर्सिटी को हरियाणा में कैंपस खोलने का रोडमैप तैयार होगा। कनाडाई निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए खास सुविधाएं दी जाएंगी। सीएम सैनी ने कहा कि हम अपने युवाओं को ग्लोबल लेवल पर मौके देना चाहते हैं। हरियाणा को निवेश और स्किल डेवलपमेंट का हब बनाएंगे।
ये भी देखे: हरियाणा सीएम नायब सैनी ने कलेसर नेशनल पार्क का किया दौरा, नए गेट का किया उद्घाटन