नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बमियाल में ड्रग तस्कर का अवैध मकान जमींदोज

by Manu
Bulldozer Action

बमियाल, 25 नवंबर 2025: नशों के खिलाफ चल रही मुहिम में प्रशासन ने आज सुबह भारत-पाक सीमा से सटे कस्बे बमियाल में कार्रवाई की गई है। उज्ज नदी के किनारे सरकारी जमीन पर ड्रग तस्कर मोहम्मद शरीफ ने अवैध मकान बनाया था। पुलिस और जिला प्रशासन ने जेसीबी से उसे पूरी तरह ढहा दिया।

कार्रवाई के दौरान एसपी हेडक्वार्टर रविंद्र शर्मा, डीएसपी देहाती सुखजिंदर सिंह, थाना प्रभारी कुलदीप राज और बमियाल चौकी इंचार्ज विजय कुमार मौके पर मौजूद रहे।

एसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि एसडीएम पठानकोट की जांच में पता चला था कि मोहम्मद शरीफ ने सरकारी जमीन हड़प रखी है। जब पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आया कि उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में नशे की तस्करी के 8 मुकदमे दर्ज हैं।

वो बॉर्डर पार के तस्करों के संपर्क में था और ड्रोन से हैरोइन मंगवाता था। अभी वो ड्रोन वाले मामले में जेल काट रहा है।

आज एसडीएम की मौजूदगी में प्रशासन ने उसका पूरा मकान बुलडोजर से गिरा दिया। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी देखे: युद्ध नशे के विरुद्ध: पठानकोट में नशे के खिलाफ ऑपरेशन सील-10

You may also like