गुरदासपुर में मेडिकल स्टोर मालिक हत्याकांड के मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल

by Manu
गुरदासपुर मुठभेड़

गुरदासपुर, 10 फ़रवरी 2026: गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर निशान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार निशान सिंह को आज अमृतसर के गुरु राम दास अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था। देर शाम उसे पिस्तौल बरामदगी के लिए डेरा बाबा नानक के पास एक सुनसान जगह पर ले जाया गया। इसी दौरान निशान सिंह ने अचानक पिस्तौल निकाली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने चार राउंड फायर किए। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोलीबारी में निशान सिंह को कई गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

डीआईजी संदीप गोयल ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रणदीप सिंह हत्याकांड में शामिल निशान सिंह के दो अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों के विदेश में बैठे गैंगस्टरों से सीधे संपर्क थे। मेडिकल स्टोर मालिक से फिरौती की मांग पूरी न होने पर ही इस हत्या को अंजाम दिया गया।

ये भी देखे: Gurdaspur News: गुरदासपुर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर की टांग पर लगी गोली

You may also like