मुंबई, 17 जुलाई 2025: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में एक मजाकिया अंदाज में शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सत्तापक्ष में शामिल होने का ‘ऑफर’ दिया था। इसके बाद गुरुवार, 17 जुलाई को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई।
यह बात विधान परिषद में शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के विदाई समारोह के दौरान सामने आई। इस समारोह में उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। फडणवीस ने अपने संबोधन में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “उद्धव जी, 2029 तक मेरे विपक्ष में आने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन अगर आप सत्तापक्ष में आना चाहें, तो इसके लिए रास्ता निकाला जा सकता है। बस, थोड़ा अलग तरीके से सोचना होगा।”
इस बयान के बाद दोनों नेताओं की गुरुवार को हुई मुलाकात ने सियासी हलकों में चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, उद्धव ठाकरे ने इस ऑफर को मजाक में लिया और कहा कि ऐसी बातों को हल्के में ही लेना चाहिए।
ये भी देखे: Maharashtra Politics: राज ठाकरे से सुलह करने को शिवसेना तैयार- संजय राउत